https://www.yoghealthtips.com/yoga/benefits-of-yoga-for-a-healthy-life/
आपको बता रहे हैं कुछ छोटे-​छोटे नुस्खे और टिप्स जाने हेल्थ टिप्स हिंदी में और स्वास्थ्य संबंधी टिप्स के साथ ! कृपया इन हेल्थ टिप्स को बहुत ध्यान से पढ़िए !

स्वस्थ जीवन के लिए योग के लाभ

योग हमारे स्वास्थ्य के लिए भौतिक, मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक और आत्मिक रूप से सहायता करता है। योग का अर्थ है जोड़ना या बांधना। व्यावहारिक रूप से योग, शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। योग में आसन प्राणायाम और व्यायाम के द्वारा व्यक्ति का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होता है।

योग स्वास्थ्य रोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया पेट की समस्याओं व अन्य बीमारियों से काफी हद तक लाभदायक सिद्ध होता है। आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा पद्धति भी योग के सकारात्मक परिणामों को तथ्यात्मक रूप से स्वीकार करते हैं। योग वर्तमान के तनावपूर्ण समाज में स्वस्थ जीवन बनाए रखने का प्रमुख साधन है। योग हमारे जीवन के कई अवगुणों को भी दूर कर पोजिटिव एनर्जी और इम्यूनिटी पावर प्रदान करता है। योग को अवश्य अपनाएं और अपनी सेहत में सुधार लाएं।

सुबह सूर्योदय के समय के आसपास या शाम को सूर्यास्त के समय के आसपास खुले वातावरण में योग करना उत्तम एवं लाभदायक रहता है। योगासन हमेशा मन को शांत व एकाग्र चित्त रखकर ही करने चाहिए। शुरुआत में आसान योगाभ्यास ही करना चाहिए। अपने शरीर के साथ ज्यादा जबरदस्ती या जल्दबाजी करना ठीक नहीं। अपने आप में और योग में विश्वास रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ ही योगाभ्यास लाभदायक सिद्ध होता है। शरीर को व्यायाम और पौष्टिक आहार के साथ विश्राम की भी आवश्यकता होती है, इसलिए समय से सोए और पूरी नींद लें।

कुछ प्रमुख योगासन- सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ताड़ासन, धनुरासन, गरुड़ासन, मंडूकासन, शवासन, उत्कटासन, मयूरासन, वज्रासन, नौकासन, वृक्षासन, शीर्षासन, योगनिद्रासन।